नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सहकारी समिति मसूरी के उप चुनाव में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री इसरार सिद्दीकी इंचौली निर्विरोध डायरेक्टर के पद पर निर्वाचित हुए।
सहकारी समिति मसूरी कार्यालय में शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों के जुलूस के साथ इंचौली पहुंचने पर जगह-जगह रोककर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत हुआ।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के सभी पदाधिकारियों और साथियों की ओर से इसरार सिद्दीकी को शुभकामनाएं दी गईं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आगामी प्रदेश कार्य समिति की बैठक 20 दिसंबर 2026 में इसरार सिद्दीकी का व्यापार मंडल की ओर से सम्मान किया जाएगा।
– लोकेश कुमार अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत


