नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल द्वारा हापुड रोड स्थित उलधन गाँव में नि-शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैंप में स्कूल की छात्राओं व महिला- पुरुषों को दवाई का वितरण भी किया गया।
इस अवसर एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मेरठ के क्वालिफाइड चिकित्सकों के द्वारा कैंप में आए लोगों का परीक्षण किया गया, चिकित्सा कैंप का 120 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कैंप के दौरान बीपी, शुगर, खून की जांच, दांतों की जांच सहित विभिन्न जांच की गई। चिकित्सा कैंप के दौरान मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर डॉ. दीपांशु सैनी, डॉ. हिना, डॉ. गरिमा सचदेवा, डॉ. हिमांशु सांगवान, डॉ. ऋषि कांत ने मरीजों की जांच की। कैम्प का सफल बनाने में शिवानी, सचिनपाल, विनेश राणा, कुमकुम, विमला, सौरभ चपराना, मंजीत, संजय कुमार उपस्थित रहे।


