नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा में मेरठ-हापुड़ के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल का संगठनात्मक कद बढ़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से घोषित पांच सदस्यीय प्रदेश अनुशासन समिति में उनका नाम सबसे ऊपर रखा गया है।
18 दिन पहले ही उन्हें पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया था। अब दोहरी जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनके अनुभव पर नेतृत्व के भरोसे का संकेत माना जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ल द्वारा जारी पत्र के अनुसार समिति में राजेंद्र अग्रवाल, अष्टभुजा शुक्ला, कांता कर्दम, रामजियावन मौर्य और गोपाल अंजान शामिल हैं। पश्चिमी यूपी से राजेंद्र अग्रवाल के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को भी जगह मिली है।


