नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत मेरठ यातायात पुलिस, थाना कंकरखेड़ा पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने श्रद्धापुरी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस, प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा, चौकी प्रभारी श्रद्धापुरी और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, सब्जी की दुकानें और अस्थायी खोखे हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दुकानदारों और रेहड़ी-ठेली संचालकों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की सख्त हिदायत दी गई।


