नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । विनीता अग्रवाल , आभा गोविल , छाया ने दीप प्रज्वलन किया ।
मानस ने गणपति वंदना गाकर भजन संध्या का शुभारम्भ किया । विपुल ने जय गुरु ओमकारा श्री गुरु ओमकारा गाकर गुरु वंदना की । छाया ने गोविंदा माधव गोपाला हे गोपाला गाया । विनीता ने ‘श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण’ एवं ‘फूलों में सज रहे है श्री वृन्दावन बिहारी’ गाया । सभी ने मिलकर राधे राधे श्री राधे श्याम का संकीर्तन किया ।
शिव कैलाशो के वासी भजन गाया । सभी ने मिलकर ध्यान किया एवं ओमकार का गुंजन किया । विनीता अग्रवाल जे ने सत्संग की महिमा बताई और कहा कि कलियुग में केवल ईश्वर का नाम जाप ही सर्वश्रेष्ठ है। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।


