नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एशियन गेम्स 2026 में पैरा आर्चरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी सुश्री स्वाति चौधरी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने स्वाति चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेरठ एवं उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वाति चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है तथा अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
इस अवसर प़र कार्यालय स्टाफ़ ने भी स्वाति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


