HomeUncategorizedजीवन एक साइकिल है, साइकिल ही जीवन है!

जीवन एक साइकिल है, साइकिल ही जीवन है!

  • उत्तर प्रदेश में साइकिल ट्रैक और साइकिल संस्कृति को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता

नित्य संदेश। साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर शहरी व्यवस्था का प्रतीक है।अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया था। उस समय साइकिल प्रेमियों में काफी उत्साह था। लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब वे अपने शहरों में सुरक्षित रूप से साइकिल चला सकेंगे, पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे तथा शहरों को प्रदूषण और पार्किंग की समस्याओं से मुक्त करने में सहभागी बन सकेंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश, हमारे देश की राजनीति में अक्सर यह देखने को मिलता है कि एक राजनीतिक पार्टी द्वारा शुरू की गई अच्छी योजनाओं को दूसरी पार्टी की सरकार आगे बढ़ाने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाती। परिणामस्वरूप, जनहित की अनेक योजनाएँ उपेक्षा का शिकार हो जाती हैं।

विकास किसी राजनीतिक पार्टी की विरासत नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। यदि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार साइकिल ट्रैक परियोजनाओं को आगे बढ़ाती, उनका रखरखाव करती और साइकिल संस्कृति को प्रोत्साहित करती, तो निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा शहरी यातायात व्यवस्था में सकारात्मक योगदान मिलता।आज आवश्यकता इस बात की है कि साइकिल को केवल खेल या मनोरंजन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक आवागमन का एक सुरक्षित, सस्ता, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनाया जाए।

मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री जी से मेरा विनम्र निवेदन है कि:

प्रदेश में विकसित होने वाली सभी नई टाउनशिप में साइकिल ट्रैक का निर्माण अनिवार्य किया जाए।

2. लखनऊ, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा एवं अन्य बड़े शहरों में सुरक्षित और व्यवस्थित साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएँ।

3. पूर्व में निर्मित साइकिल ट्रैक का पुनरुद्धार, रखरखाव तथा विस्तार किया जाए।

4. साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित पार्किंग, साइकिल स्टैंड एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

5. साइकिल को दैनिक आवागमन का माध्यम बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

6. शहरी यातायात एवं पर्यावरण संबंधी नीतियों में साइकिल चालकों को प्राथमिकता और उचित स्थान दिया जाए।

साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, यदि हम वास्तव में प्रदूषण मुक्त, स्वस्थ और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना चाहते हैं, तो हमें साइकिल को अपनी शहरी विकास योजनाओं का अभिन्न अंग बनाना होगा।

साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, ईंधन की खपत कम होती है, पार्किंग की समस्या घटती है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। सरकारें बदलती रहें, लेकिन जनहित की योजनाएँ कभी बंद नहीं होनी चाहिए।

आइए, उत्तर प्रदेश को साइकिल अनुकूल प्रदेश बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल करें। जीवन एक साइकिल है, साइकिल ही जीवन है।

प्रो (डॉ.) अनिल नौसरान

संस्थापक साइक्लोमैड फिट इंडिया

Two Wheels, One Mission – A Healthy World!

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular