HomeUncategorizedरिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी खेलोत्सव-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह, विजेता...

रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी खेलोत्सव-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह, विजेता बच्चों का हुआ सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बाल दिवस के शुभ अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वामा सारथी खेलोत्सव-2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम स्थानीय अध्यक्षा निवि मूर्ति के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्राची (धर्मपत्नी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मेरठ) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों की खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में बच्चों के बीच विशेष उत्साह एवं हर्षोल्लास का वातावरण रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनमें खेल भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular