रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के आसिफाबाद तिराहे पर अंग्रेज़ी शराब की दुकान में देर रात बिजली के तारों मे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में शराब की पेटियों ने आग जल गई। जिससे लाखो रुपए कीमत की शराब व हज़ारो रुपए की कीमत की बियर जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर क़ाबू पाया।
नगर के आसिफाबाद तिराहे पर जिला बिजनौर निवासी योगेंद्र कुमार की कम्पोजिट अंग्रेज़ी शराब व बियर की दुकान है। दुकान पर नगर के शुभम व ग्राम बोंद्रा निवासी अमित भाटी सेल्समेन हैं। बीती देर रात दोनों सेल्समेन दुकान बंद कर अपने घर लौट गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान के अंदर बिजली के तारों शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से दुकान के अंदर रखी शराब की पेटियों में आग लग गई। आग की चपेट में दुकान मे रखा फ्रिज व एक रैक भी आ गया।
वही तिराहे पर गश्त कर रही पुलिस ने दुकान के अंदर निकलते धुंए को देखा और इसकी जानकारी सेल्समेन अमित भाटी और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल गाडी मौके पर पहुंची और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
सेल्समेन अमित ने बताया कि आग लगने से करीब 12 लाख रूप्ए कीमत की शराब व हजारों रूप्ए की बीयर जलकर नश्ट हो गई हैं। समाचार लिखे जाने तक थाने में मामले की तहरीर नहीं आई है।


