नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सड़क सुरक्षा पखवाड़े (16 नवंबर से 30 नवंबर तक) के उद्घाटन एवं शुभारंभ के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम से बाइक रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन का फ्लैग ऑफ जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा किया गया। रैली का संचालन एवं मार्ग समन्वय यातायात पुलिस मेरठ की टीम द्वारा किया गया। रैली का मार्ग कैलाश प्रकाश स्टेडियम से साकेत चौराहा एवं एल-ब्लॉक चौकी होते हुए आर.टी.ओ. कार्यालय मेरठ पर समाप्त हुआ। कार्यालय पहुंचने पर सभी बाइकर्स एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गई।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें, जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनना, गलत दिशा में वाहन न चलाना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की तथा स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों के बीच अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा पखवाड पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन हितधारक विभागों.परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, सड़क स्वामित्व एजेंसियां (पी.डब्ल्यू.डी., एन.एच.ए.आई. आदि), स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज एवं शिक्षा विभागकृद्वारा विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके अंतर्गत स्टंट ड्राइविंग, अति गति, मदिरापान कर वाहन चलाना, अतिरिक्त यात्री ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग एवं गलत दिशा में वाहन चलाना आदि के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा की जाएगी। जागरूकता पर विशेष बल देते हुए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, रोडवेज परिसरों में चालकों का सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बस एवं ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के माध्यम से चालकों एवं कंडक्टरों को सुरक्षित सड़क मानदंडों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन 30 नवंबर को समापन समारोह के साथ होगा।
इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, उप परिवहन आयुक्त, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ अम्ब्रीश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), विकास कुमार यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुधांशु रंजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), विन्ध्यांचलन गुता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नीलम, यात्री/मालकर अधिकारी, जितेन्द्र यादव, आर0एस0ओ0, कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम, यातायात पुलिस मेरठ से संतोष सिंह, यातायात प्रभारी, लालसा प्रसाद पाण्डेय (टी0आई0) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


