HomeUncategorizedअनुबंध जैन के निवास पर मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न

अनुबंध जैन के निवास पर मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। धर्मनगरी में धर्म एवं आध्यात्म की मंगलमयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञान योगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य एवं मंगलमय आशीर्वाद से अनुबंध जैन (अनुबंध ज्वेलर्स परिवार) के निवास आराध्य हाइट्स पर मंगल कलश की स्थापना संपन्न हुई।

इस पावन अवसर पर आचार्य श्री के मंगलमय सान्निध्य से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। मंगल कलश स्थापना को धर्म, संस्कार, सुख-समृद्धि एवं शुभता का प्रतीक मानते हुए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति व्यक्त की।आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगलमय आशीर्वाद से अनुबंध जैन के परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा मंगलमय जीवन की कामना की। पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि जब भक्तों के अंदर संस्कारों का जागरण हो जाता है तब एक व्यक्ति ही नहीं संपूर्ण परिवार और समाज संस्कारवान हो जाया करती है, आज अनुबंध जैन ने यह आदर्श स्थापित किया है की भक्ति के साथ गुरु के प्रति समर्पण का अद्भुत संगम है यह मंगल कलश स्थापना समारोह धर्म एवं संस्कारों के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments