Homeमध्य प्रदेशइंदौरइंदौर फिर बना सिरमौर... अब देश को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा...

इंदौर फिर बना सिरमौर… अब देश को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा शहर

• मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी में सर्वाधिक अंक हासिल कर बनाई पहचान

• वन सिटी-वन अवॉर्ड में देशभर में दूसरा स्थान इंदौर की स्वच्छता जोड़ी देपालपुर 1710वीं रैंक से पहुंची नंबर वन, 25 हजार आबादी वाली श्रेणी में हासिल किया पहला स्थान

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर ने एक बार फिर यही साबित किया है। स्वच्छता के क्षेत्र में मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी के रूप में सर्वाधिक अंक हासिल कर इंदौर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। वहीं, वन सिटी-वन अवॉर्ड के तहत स्वच्छता जोड़ी पहल में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि इंदौर के मार्गदर्शन में जुड़ा देपालपुर अपनी श्रेणी में देश का नंबर वन शहर बन गया है। पिछले सर्वेक्षण में 1710वीं रैंक पर रहे देपालपुर ने लंबा सफर तय कर यह मुकाम हासिल किया।

राष्ट्रीय मंच पर इंदौर की स्वच्छता यात्रा का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इंदौर को इंस्पायरिंग सिटी के रूप में रेखांकित किया। यह इंदौर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उसकी पहचान केवल खुद स्वच्छता में उपलब्धियां हासिल करने वाले शहर की नहीं, बल्कि दूसरे शहरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले मॉडल की भी बन रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे इंदौर को देते हुए सफाई मित्रों, नगर निगम के सात हजार से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शहर की जनता और मीडिया के साथियों का आभार जताया। उन्होंने देपालपुर की जनता, वहां के सफाई मित्रों और जनभागीदारी मॉडल से जुड़े सभी लोगों को भी इस सफलता का सहभागी बताया। उनका कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति या संस्था का सम्मान नहीं, बल्कि दोनों शहरों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular