HomeUncategorizedऋषभ एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड ने जीते उद्घाटन मैच

ऋषभ एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड ने जीते उद्घाटन मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन सीनियर वर्ग में दो मुकाबले खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने मैच जीते।

पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें शिवम ने 49, अजहर ने 38, हिमांशु ने 32, अभिजीत ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने 4, श्रेष्ठ और शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीवान पब्लिक स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 168 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शास्वत ने 48, सार्थक ने 40, शौर्य ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, हिमांशु ने दो, यश ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम रहे।

दूसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से अहम ने 44, हिमांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में तला ने 4, हर्षित ने तीन, श्रेष्ठ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से श्रेष्ठ ने 80, अभिनव ने 40, हर्षित ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अहम, पुनीत और आरव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेष्ठ रहे।

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि रालोद के जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद मनोज राठी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन शर्मा ने की।साथ में विलोम शेखर, आशीष शर्मा भी रहे।

इस मौके पर प्रधनाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, प्रभा राव आदि रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी टूर्नामेंट में दो लीग मैच होंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular