Homeउत्तर प्रदेशमेरठऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 17 रन से हराया

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 17 रन से हराया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ को 17 रन से हराकर जीत दर्ज की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 202 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक ने शानदार 85 रन, आदित्य ने 32 रन और पियूष ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जेएमएस की ओर से रिहान और कुश ने चार-चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 19.1 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शौर्य ने 69, कुश ने 44 और रिहान ने 36 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। विवेक ने तीन, जबकि पियूष और कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 14 नवंबर से चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीनियर वर्ग में किया जा रहा है। इसमें राधा गोविंद, शार्पन, रुद्रा, जे एम एस, डीपीएस, ऋषभ, दीवान पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर स्कूल आदि टीम भाग ले रही हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments