HomeUncategorizedकांग्रेसजनों ने नेहरू जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आधुनिक भारत के निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रंजन शर्मा ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को विकास, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगीकरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव दी। हरिकिशन वर्मा ने कहा कि नेहरू जी दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता थे, जिन्होंने देश को आधुनिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समानता और धर्मनिरपेक्षता का रास्ता दिखाया।

कार्यक्रम में महेंद्र गुर्जर, बबीता गुर्जर, हाशिम अंसारी, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, रॉबिन नाथ गोलू, अनिल अरोड़ा, संदीप शर्मा, के.डी. शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, रमाकांत शर्मा, विनोद सोनकर, नरेश चौधरी, गफ्फार मलिक, कल्लू तेली, दीपांशु गुर्जर, यूनुस कुरैशी, पंडित विष्णु शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संपूर्ण सिंह एवं मनोज राणा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular