HomeUncategorizedकांग्रेस में Archana Gautam की वापसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की...

कांग्रेस में Archana Gautam की वापसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस परिवार में एक बार फिर नई ऊर्जा देखने को मिली। अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री Archana Gautam ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान Archana Gautam ने कांग्रेस परिवार में अपनी पुनः वापसी की खुशी खड़गे जी के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि चार साल के संघर्ष, धैर्य और विश्वास के बाद यह नई शुरुआत उनके लिए बहुत मायने रखती है।Archana Gautam ने बताया कि खड़गे जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने संकल्प लिया कि पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए काम करती रहेंगी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “संघर्ष वही है, हौसला पहले से भी मजबूत है और अब एक नई शुरुआत है। सत्य की जीत हुई है, अब संकल्प को सिद्ध करना है।”मुलाकात के बाद Archana Gautam ने सोशल मीडिया पर खड़गे जी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपने लिए बेहद सम्मान और खुशी का पल बताया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular