नित्य संदेश।
चराग़ों की ज़ुबाँ होती तो शायद ये बताते हमसे,
उजाला बाँटने वालों के घर अँधेरे नहीं होते।
फ़क़त रौशन मकाँ कर लेना ही त्योहार नहीं होता,
किसी के बुझते दिल में भी दिया जलाना पड़ता है।
अटल जी की तरह दिल में दर्द-ए-इंसाँ रखिए,
मोदी जी की तरह सोच में एक जहाँ रखिए।
नफ़रत के हर अँधेरे को रौशन शाम कीजिए।
न कोई ग़ैर रहे, न कोई बेगाना रहे,
हर दिल में मुहब्बत का एक आशियाना रहे।
मज़हब की हदों से ऊपर उठकर देखिए,
हर चेहरे में इंसानियत का नूर दिखाई दे।
दुआ है आपके आँगन में ख़ुशियों के गुल खिलें,
हर ख़्वाब को ताबीर, हर अरमान को मंज़िल मिले।
आपकी ज़िंदगी में अमन-ओ-सुकूँ का उजाला रहे,
हर आने वाला दिन गुज़रे हुए कल से निराला रहे।
कुँवर बासित अली
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा


