विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईंसेस के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। वल्र्ड साईंसटेक काॅफ्रेंसिस अमेरिका द्वारा बैंकाॅक में ’’इनोवेटिव ईएनटी हेल्थकेयर-2026’’ विषय पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ईएनटी काॅफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईंसेस की चिकित्सक डाॅ0 श्रेया वाटस (एमएसईएनटी) ने ’’न्यूरोफाइब्रोमा की थायराइड ग्रन्थि पर दुष्प्रभाव’’ विषय पर शानदार व्याख्यान देते हुए दुनिया के चालीस से अधिक देशो के दिग्गज चिकित्सको के मध्य आउटस्टेंडिंग प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि के साथ विश्वविद्यालय प्रबन्धन एवं प्रशासन ने इसे ना सिर्फ वेंक्टेश्वरा परिवार की व्यक्तिगत उपलब्धि बताया बल्कि पूरे देश को गौरान्वित करने वाला पल बताया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि यूएस की प्रतिष्ठित ’’वल्र्ड साईंसटेक काॅफ्रेंस-2026’’ द्वारा बैंकाक में आयोजित ’’छठी अन्तर्राष्ट्रीय ईएनटी काॅन्फ्रेंस-2026’’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ’’विम्स’’ की पीजी रेजीडेंट (एमएसईएनटी) डाॅ0 श्रेया वाटस ने न्यूरोफाइब्रोमा (बिनाईन टयूमर) का थायराइड ग्रन्थि पर दुष्प्रभाव’’ विषय पर शानदार व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए इस बिमारी के रोग निदान एवं उपचार/सुरक्षित सर्जरी पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसके लिए उनकी आउस्टेंडिंग प्रदर्शन के लिए उनको श्रेष्ठ युवा चिकित्सक के रूप में मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

वेंक्टेश्वरा की ईएनटी विभाग की रेजीडेंट चिकित्सक डाॅ0 श्रेया वाटस (एमएसईएनटी) की इस शानदार वैश्विक उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 (डाॅ0) कृष्ण कान्त दवे, प्रोचांसलर विम्स डाॅ0 रविकान्त, वित्त निदेशक युवराज सिंह, डीन डाॅ0 एम0एच0 प्रभु, एम0एस0 डाॅ0 शिरिश पाटिल, एडिशनल एम0एस0 डाॅ0 अमित जैन, ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ0 वी0पी0 सिंह, प्रो0 (डाॅ0) मैत्री, हाॅस्पीटल जी0एम0 मेघा सबरवाल, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाऐ प्रेषित की है।


