Homeउत्तर प्रदेशमेरठत्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने...

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने किया फुट पेट्रोलिंग, व्यापारियों व बच्चों से की वार्ता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर द्वारा एसपी सिटी मेरठ एवं अन्य पुलिस बल के साथ जनपद मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

फुट पेट्रोलिंग वैली बाजार से शुरू होकर सर्राफा बाजार, कागजी बाजार, लाला का बाजार, घंटाघर से देहली गेट थाने तक की गई। इस दौरान एडीजी जोन ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।पेट्रोलिंग के दौरान एडीजी जोन ने व्यापारियों व बच्चों से वार्ता की।

उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बच्चों से भी संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर एडीजी जोन ने सर्व-संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments