नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में महाविद्यालय स्टाफ क्लब की तरफ से दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में सत्र के दौरान विभिन्न महाविद्यालय से स्थानांतरित होकर गए प्राध्यापकों तथा सत्र में महाविद्यालय में स्थानांतरित होकर आए प्राध्यापकों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने सभी प्राध्यापकों को दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन स्टाफ क्लब प्रभारी प्रोफेसर मंजू रानी ने किया। कार्यक्रम में स्टाफ़ क्लब समिति के सभी सदस्यों और महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।


