Homeउत्तर प्रदेशमेरठजनगणना-2027 स्व-गणना को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण

जनगणना-2027 स्व-गणना को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन में आज मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना को लेकर बैठक हुई। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया संचालित होगी।

सीडीओ के मुख्य निर्देश –

  • सभी विभाग एक-एक नोडल अधिकारी नामित करें।
  • 16 से 20 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों की स्व-गणना पूरी कर स्व-गणना ID, सीडीओ कार्यालय को भेजें।
  • कोई भी कर्मचारी वंचित न रहे।
  • जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश। छात्र अपने परिवार को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करेंगे।

सीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, सभी विभाग समन्वय से इसे समय पर पूरा करें।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments