नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ 23वें पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पूर्व एमएलसी जगत सिंह ने किसानों के साथ चेन में गन्ना डालकर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों को पर्ची व तौल में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मिल प्रबंधन ने इस सत्र में 1.5 करोड़ कुंतल पेराई का लक्ष्य रखा है। मिल को 181 क्रय केंद्रों का आवंटन मिला है, जिनमें से 178 स्थापित कर 80 पर तौल शुरू करने की तैयारी है। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह, यूनिट हेड केपी सिंह सहित करीब 500 किसान मौजूद रहे।


