राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरविन्द्र सर्जन के निर्देशानुसार सागर लिसाड़ी को राष्ट्रीय सचिव – समाजवादी बाबा साहब वाहिनी मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पर सागर लिसाड़ी ने अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।


