नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। BSK Model School में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए रेस, डांस, कविता पाठ सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बच्चों ने पार्क में झूलों का खूब आनंद लिया और स्वादिष्ट स्नैक्स का लुत्फ उठाया। पूरा वातावरण बच्चों की किलकारियों और उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम में अर्थ, प्रियांशी, विराज, मृदुल, अक्षत, कबीर, देव लोधी, अस्प्रीत कौर, सम्भूल, रिज़ा, अवयंश, काव्यांश, कुलविन्दर, लवप्रीत, कशिश, नमन, रिद्धि, जसविंदर सहित सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अध्यापकों में सपन, श्वेता, रमन, अजनेश ने विभिन्न खेल व गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बाल दिवस को और भी रोमांचक व यादगार बना दिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल नीतू सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची शिक्षा है। हमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे आयोजनों से उनका सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था, इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों में ही हमें कल के नेता, डॉक्टर और वैज्ञानिक दिखते हैं।
अंत में प्रबंधक सरदार सुखविंदर सिंह ने सभी बच्चों के उत्साह और प्रयास की सराहना की तथा अध्यापकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


