नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस द्वितीय इकाई की ओर से मतदान जागरूकता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने की।
प्राचार्या ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने का सशक्त साधन है। उन्होंने छात्राओं से निर्भीक होकर मतदान करने और परिवार व समाज को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में छात्राओं ने माधवपुरम सेक्टर-3 में जागरूकता रैली निकाली और पोस्टर-स्लोगन के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और नैतिक मतदान पर व्याख्यान दिया। छात्राओं ने परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई भी की। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. नेहा, डॉ. ऋचा राणा सहित अन्य मौजूद रहे।


