Homeउत्तर प्रदेशमेरठशहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय एनसीसी इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर तथा प्रो. अंजू सिंह महाविद्यालय प्राचार्य और नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन (डा.) लता कुमार के संयोजन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनसीसी अधिकारी और मास्टर ट्रेनर कैप्टन (डा.) लता कुमार ने प्राध्यापकों और छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरुकता प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का विषय है, सभी को इसके नियमों का ज्ञान होना चाहिए और अपने आस पास एवं घर परिवार के लोगों को भी इन नियमों से परिचित कराना चाहिए। कैडेट्स को जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर ने कहा कि सभी को सड़क पर चलते समय मोबाइल में व्यस्त न होकर अपने कान और आंखे खुली रखनी चाहिए और अपना ध्यान सुरक्षा पर रखना चाहिए। इसके पश्चात् कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े को सफल बनाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय रोड सेफ़्टी क्लब प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। आयोजन में 06 प्राध्यापकों और 49 कैडेट्स की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में समिति सदस्यों प्रो अनुजा गर्ग, प्रो मोनिका चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular