Homeखेलविद्या ग्लोबल स्कूल में सुपर लीग दृ फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे...

विद्या ग्लोबल स्कूल में सुपर लीग दृ फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले, विद्या ग्लोबल स्कूल एवं आर्यन पब्लिक स्कूल फाइनल में पहुँचे

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल द्वारा आयोजित सुपर लीग-फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन अत्यंत उत्साह, जोश एवं रोमांच के साथ किया गया। दूसरे दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, शानदार रणनीति, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रथम सेमीफाइनल: विद्या ग्लोबल स्कूल – टीम 1 बनाम विद्या ग्लोबल स्कूल – टीम 2

प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला विद्या ग्लोबल स्कूल की टीम 1 एवं टीम 2 के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ मुकाबले में भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन एवं बेहतरीन तालमेल के बीच विद्या ग्लोबल स्कूल दृ टीम 1 ने विद्या ग्लोबल स्कूल दृ टीम 2 को 4-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

द्वितीय सेमीफाइनलरू आर्यन पब्लिक स्कूल बनाम मेरठ पब्लिक स्कूल दृ मेन विंग
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आर्यन पब्लिक स्कूल एवं मेरठ पब्लिक स्कूल दृ मेन विंग के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रयास किए। अंततः आर्यन पब्लिक स्कूल ने 4-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।

सुपर लीग दृ फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल, दिनांक 5 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। चौंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए विद्या ग्लोबल स्कूल दृ टीम 1 एवं आर्यन पब्लिक स्कूल की टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस निर्णायक मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह है。

इस प्रतियोगिता का आयोजन चेयरमैन प्रदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन एवं प्रधानाचार्य विनीत सूद के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में किया जा रहा है। उनका निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दूसरे दिन के सफल आयोजन में विद्यालय के हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट डॉ. मेजर मनोज गौर तथा फुटबॉल कोच श्री कुशल रावत का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा। उनके समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं कुशल नेतृत्व ने प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुपर लीग दृ फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य, सहयोग एवं सामूहिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को विकसित करने का एक सार्थक प्रयास है।

विद्या ग्लोबल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता रहा है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

विद्यालय परिवार की ओर से फाइनल में प्रवेश करने वाली दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई।

यह आयोजन खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्या ग्लोबल स्कूल की प्रतिबद्धता को पुनः दर्शाता है।

विद्या ग्लोबल स्कूल दृ उत्कृष्टता का पोषण, भविष्य के चौंपियंस का निर्माण!

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments