
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ द्वारा आई.एम.ए. हॉल में ‘दीवाली धमाका 2026’ का आयोजन अत्यंत भव्यता, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे रोटेरियंस और उनके परिजनों (एन्स) ने महफ़िल में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का विधिवत आरंभ सार्जेंट एट आर्म्स रोटेरियन डॉ. एस. सी. शर्मा द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर किया गया। इसके बाद विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ औपचारिक सभा शुरू हुई।
सभा के आरंभ में अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।शाम का मुख्य आकर्षण रोमांचक तंबोला रहा, जिसका सफल और ऊर्जावान संचालन रोटेरियन शशि शर्मा एवं रोटेरियन प्रियंका सिंघल ने किया। तंबोला के भाग्यशाली विजेताओं को ‘अलंकार ज्वैलर्स’ की ओर से सोने और चाँदी के विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल और मनोरंजन के बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सुरुचिपूर्ण एवं स्वादिष्ट दीवाली भोज का आनंद उठाया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष पीपी रोटेरियन राकेश रस्तोगी, पीपी रोटेरियन राजेश अग्रवाल, पीपी रोटेरियन विशाल शर्मा, पीपी रोटेरियन नमेंद्र अग्रवाल, रोटेरियन एस. रवि चंद्रन, रोटेरियन सुनील त्यागी, रोटेरियन सचिन गोविल, रोटेरियन तेजपाल गुप्ता, रोटेरियन वेद प्रकाश, रोटेरियन कल्पना वाजपेयी, एन शिखा शर्मा, एन लता गुप्ता, उज्ज्वल जैन, सपना अग्रवाल और डॉ. अनामिका शर्मा का सराहनीय व सक्रिय सहयोग रहा।
अंत में सचिव रोटेरियन सीए मनोज के. सिंघल ने सदन को आगामी सभाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी तथा सभी सम्मानित सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


