Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ में स्थापित होने जा रहा है दुनिया का पहला "विज्ञान घर"

मेरठ में स्थापित होने जा रहा है दुनिया का पहला “विज्ञान घर”

  • पोस्टर जारी, 17 से 26 मार्च 2027 तक बिजली बम्बा बाईपास पर होगा आयोजन; 20 बाल वैज्ञानिक 10 दिन रहेंगे एक साथ, क्यूआर कोड से करें पंजीकरण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विज्ञान को रोचक और आम जनजीवन से जोड़ने की अनूठी पहल “विज्ञान घर” का पोस्टर आज जारी किया गया। शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई. विमला, विज्ञान गुरु दीपक शर्मा, भौतिक वैज्ञानिक प्रो. संजीव कुमार शर्मा, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रमाकांत, गुजरात कैडर के पूर्व आईएफएस अधिकारी डॉ. एस. एन. त्यागी, आर.जी. पी.जी. कॉलेज की प्रो. अमिता शर्मा तथा मेरठ कॉलेज के प्रो. पंजाब सिंह ,डॉ लक्ष्मण नागर, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ राजेश शर्मा और डॉ संजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा उत्प्रेरित एवं समर्थित “विज्ञान घर” का आयोजन मेरठ में प्रगति विज्ञान संस्था और जिला विज्ञान क्लब, मेरठ द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन 17 से 26 मार्च 2027 तक बिजली बम्बा बाईपास पर होगा।

विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में दुनिया के 20 चयनित बाल वैज्ञानिक 10 दिन तक “विज्ञान घर” में रहेंगे। कार्यक्रम की मुख्य थीम “स्थायित्व जीवन शैली के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” (Science and Technology for Sustainable Lifestyle) है, जो हमारे भविष्य को सुरक्षित और हरित बनाने पर केंद्रित होगी। “विज्ञान घर” को दुनिया का पहला विज्ञान आधारित रियलिटी शो बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य विज्ञान को पुस्तकों और प्रयोगशालाओं से आगे बढ़ाकर रचनात्मक, मनोरंजक और प्रतियोगी रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित हो।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को विज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया। दीपक शर्मा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से सीधे अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments