नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को 8 से 13 वर्ष के क्रिकेटरों के वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम में मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 38, मीत ने 37, चिराग और शिवांश ने 35-35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रियांश ने तीन, जपेश ने तीन, श्रीयांश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से श्रीयांश ने 50, रियांश ने 44, शिवांश ने 40, जपेश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में याहया ने तीन, ऋषभ ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच श्रीयांश व रियांश को चुना गया।
मुख्य अतिथि नीरज व रोहित ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वार्मअप मैच खेला जाएगा।


