नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित कल्पतरु इण्टर कॉलेज जिठौली प्रांगण में दीपावली महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रंगोली बनाकर एवं दीपक जलाकर प्रतिभाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी को आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित किया और कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर आशीष गुप्ता आदि शिक्षकगण मौजूद रहें।


