Homeउत्तर प्रदेशमेरठजिलाधिकारी व एसएसपी ने मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर...

जिलाधिकारी व एसएसपी ने मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर लिया तैयारियो का जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संबंधित अधिकारियो के साथ मखदूमपुर गंगा घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया। उन्होने वहां श्रद्धालुओ के आवागमन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, ट्रैफिक व्यवस्था, घाटों पर साइनेज, एम्बुलेन्स, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी0एस0 कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments