नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। साकेत स्थित मां बगलामुखी धाम यज्ञशाला दक्षिणेश्वरी काली पीठ एवं खंडेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद विशेष हवन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां दीं। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। कार्यक्रम में आचार्य प्रदीप गोस्वामी, आशा गोस्वामी, अर्जुन वाधवा, तेजस्विनी वाधवा, अभिमन्यु वाधवा, कामेश शर्मा, विपुल सिंघल, नरेश कुमार, इंदरपाल सिंह, गोपाल भया सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


