HomeUncategorizedगृह कर OTS ब्याज माफी योजना की तारीख बढ़ाने की मांग, पूर्व...

गृह कर OTS ब्याज माफी योजना की तारीख बढ़ाने की मांग, पूर्व पार्षदों ने नगर आयुक्त और महापौर को सौंपा ज्ञापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षदों ने नगर निगम की गृह कर OTS ब्याज माफी योजना की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 25 दिसंबर तक करने की मांग की है।

पूर्व पार्षदों का कहना है कि अक्टूबर और नवंबर माह में त्योहारों और अवकाश के कारण बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, जिससे नगर निगम के राजस्व को भी नुकसान होगा। पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व पार्षद संगीता राहुल, राष्ट्रीय सचिव सुमित बौद्ध और पूर्व पार्षद हाजी आदिल अंसारी ने नगर आयुक्त एवं महापौर व वर्तमान बोर्ड से मांग करते हुए कहा कि योजना की अवधि बढ़ाई जाए ताकि बचे हुए गृह कर स्वामी भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया जमा कर सकें।

पूर्व पार्षदों ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराकर गृह कर ब्याज माफी की तारीख को आगे बढ़ाने का काम करें, जिससे शहर की जनता को लाभ मिल सके।उन्होंने यह भी मांग की कि उक्त योजना का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जाए, ताकि वंचित जनता को इसकी जानकारी मिल सके।

इसके लिए जगह-जगह बैनर लगाए जाएं और चौराहों पर स्लाइड चलवाई जाए।पूर्व पार्षदों ने कहा कि योजना की अवधि बढ़ने से नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा और जनता को ब्याज माफी का लाभ मिलेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments