नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शिवसेना यूबीटी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी यासीन खान के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में वार्ड-10 अच्छरोड़ा मोड़, गली नं-2, सिटी हर्ट्स स्कूल के सामने वाली गली में नाली व खड़ंजा बनवाने की मांग की गई। यासीन खान ने कहा कि क्षेत्र में नाली न होने से जलभराव रहता है, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। पिछले करीब 6 वर्षों से पुलिया टूटी हुई है, जिससे नाली का पानी गली में ही भर जाता है। गंदगी व मच्छरों के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
शिवसेना ने गली के खड़ंजा व नाली का शीघ्र मरम्मत/नव निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक, हेमलता, रूबी, गीता, कुसुम, सुभाष, सत्यवीर सिंह, ब्रह्म सिंह, महानगर प्रभारी मुजाहिद, जोगेन्दर शर्मा आदि शामिल रहे।


