HomeUncategorizedमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पहुंचकर व्यक्त की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में प्रतिभाग किया तथा पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शास्त्रीनगर स्थित प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. सोमेन्द्र तोमर के पिता स्वर्गीय महेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के पिता महेन्द्र सिंह तोमर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिवार में सोमेंद्र तोमर की माता धनपाली, पत्नी अंजली तोमर, पुत्र शिवांश व रुद्रांश तोमर, सोमेंद्र तोमर की चार बहन सुभाष, राजबाला, संतोष, गीता, बहनोई शीशपाल, सरदार सिंह, बीरपाल सिंह, धर्मेंद्र, भाई नरेंद्र, भाभी सरोज बाला, सास ओमवती आदि से भेंट की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular