नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कुलवंत सिंह स्टेडियम, मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन एवं उन्हें सम्मानित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विशेष सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।
विशेष रूप से तैयार किए गए इस सम्मान प्रतीक में मेरठ की विश्वप्रसिद्ध कैंची, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की पहचान बेट एवं बॉल, विश्वविख्यात आभूषण उद्योग को प्रदर्शित करती ज्वैलरी तथा सैन्य परंपरा और शौर्य के प्रतीक बिगुल को शामिल किया गया।
मेरठ की पहचान को समेटे यह विशेष सम्मान प्रतीक जनपद के पारंपरिक हुनर, व्यापारिक उपलब्धियों और सैनिक गौरव का अनूठा संगम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके योगदान को नमन करने के लिए आयोजित इस समारोह में मेरठ की पहचान से जुड़े इस विशेष सम्मान प्रतीक की भेंट ने आयोजन को एक विशिष्ट गौरवपूर्ण क्षण प्रदान किया।


