HomeUncategorizedमवाना चीनी मिल का उप गन्ना आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, तौल...

मवाना चीनी मिल का उप गन्ना आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, तौल और यार्ड व्यवस्था मिली संतोषजनक

मोहम्मद असलम

नित्य संदेश, मवाना। उप गन्ना आयुक्त, मेरठ यशपाल सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने शनिवार को मवाना शुगर वर्क्स के मिल गेट और मिल यार्ड का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने गन्ना तौल कांटों की जांच की और मिल यार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तौल एवं यार्ड की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।निरीक्षण के समय चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री प्रमोद बालियान तथा उप महाप्रबंधक (गन्ना) हरि ओम शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही मवाना गन्ना समिति के सचिव विक्रम बहादुर सिंह, समिति के सुपरवाइजर शिशुपाल सिंह तथा अन्य सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।

ट्रॉली तौल कांटे की जांच में मिला सही वजन

ट्रॉली तौल कांटे पर प्रारंभिक वजन 42.90 क्विंटल दर्ज किया गया। ट्रॉली पर 10 क्विंटल के बाट रखने के बाद कुल वजन 52.90 क्विंटल दर्ज हुआ। दोनों तौल के बीच ठीक 10 क्विंटल का अंतर पाया गया। इस पर उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने मिल गेट का संचालन और अधिक सुचारु बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ट्रेंच विधि से बुवाई और पेड़ी प्रबंधन का लिया जायजा

मिल गेट के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जयसिंहपुर, नगला गोसाई, मीवा और कूड़ी कमालपुर सहित मवाना चीनी मिल के गन्ना परिक्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना विकास कार्यक्रमों की प्रगति देखी। ग्राम जयसिंहपुर में गन्ना कृषक चंद्रहास राणा पुत्र विजयपाल के खेत पर अधिकारियों ने ट्रेंच विधि से बोई गई उन्नत गन्ना प्रजातियों तथा पेड़ी फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेड़ी प्रबंधन (रैटून मैनेजमेंट) और गन्ने की खेती में कृषि यंत्रों के उपयोग का भी अवलोकन किया।

मीवा और कूड़ी कमालपुर में एआई पायलट प्लॉटों का निरीक्षण

अधिकारियों ने मवाना चीनी मिल की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित गन्ना खेती की पायलट परियोजना के तहत ग्राम मीवा में योगेंद्र शर्मा (पुत्र झब्बर) और धर्मेंद्र (पुत्र विक्रम) के प्लॉटों का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम कूड़ी कमालपुर में आदेश (पुत्र परमाल) के एआई पायलट प्लॉट का भी जायजा लिया।

इन प्लॉटों पर फसल की वृद्धि की निगरानी तथा मिट्टी की नमी और मौसम संबंधी आंकड़ों के आधार पर सिंचाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन के लिए दिए जाने वाले परामर्श की जानकारी ली गई।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular