नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म **‘डेब्ट ऑन स्टूडेंट्स’ (Debt on Students)** आगामी 20 नवंबर को Maxx OTT Platform पर रिलीज होने जा रही है। शिक्षा, आर्थिक दबाव और विद्यार्थियों के संघर्ष जैसे विषयों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के सामने एक अलग कहानी पेश करेगी।
फिल्म का लेखन राहुल पासी ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक राहुल पासी और मनीष सिंह मनि ने संभाली है। फिल्म का डीओपी (DOP) भी मनीष सिंह मनि ने किया है।
फिल्म में संस्कृति जायसवाल, गुरमीत दीवान, संदीप बिष्ट, सनी पिंडवार, रावी, अनुज शर्मा और माधव झा सहित कई कलाकार नजर आएंगे। अभिनेत्री संस्कृति जायसवाल ने फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाई है।
फिल्म का लाइन प्रोडक्शन विराट सहारनपुरिया द्वारा किया गया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी टिंकू वैद ने संभाली है। फिल्म का को-प्रोडक्शन सोहा फिल्म्स द्वारा किया गया है।
फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस आने वाले समय में मनोरंजन जगत में बड़े स्तर पर अपनी गतिविधियों का विस्तार करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए लगातार बैक-टू-बैक म्यूजिक एल्बम, शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज लेकर आएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य नए विषयों और बेहतरीन कहानियों के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन के साथ कुछ नया देखने का अवसर देना है।
अब दर्शकों को 20 नवंबर का इंतजार है, जब ‘डेब्ट ऑन स्टूडेंट्स’ Maxx OTT Platform पर रिलीज होकर दर्शकों के बीच पहुंचेगी।


