नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा जी की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं महासचिव प्रियंका गांधी जी के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा को पगड़ी पहनाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष अभियान पर पैनी नजर रखें। फर्जी एवं दोहरे मतदाताओं को रोकने, वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने तथा पात्र मतदाताओं के नाम कटने से बचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाए। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है अब इससे मुक्ति चाहती है.।
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। राहुल गांधी जी लगातार देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर मुखर आवाज से भाजपा में बेचैनी है। भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नए-नए गठबंधन और हथकंडे अपनाकर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता भाजपा के हर कुचक्र को विफल करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं तथा 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में चौधरी यशपाल सिंह, महेंद्र गुर्जर, बबीता गुर्जर, संजय कटारिया एवं विनोद सोनकर आदि ने भी अपने विचार रखे और नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में प्रमुख रूप से हरीश त्यागी, चौधरी यशपाल सिंह, हाशिम अंसारी, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, रॉबिन नाथ गोलू, अनिल अरोड़ा, संदीप शर्मा, केडी शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, रमाकांत शर्मा, विनोद सोनकर, नरेश चौधरी, गफ्फार मलिक, कल्लू तेली, दीपांशु गुर्जर, यूनुस कुरैशी, पंडित विष्णु शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संपूर्ण सिंह, मनोज राणा, राजू यादव, अमित गुप्ता, संजय वर्मा, पीयूष रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।


