नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हरमन सिटी स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी का पदभार ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने उन्हें विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया।समारोह के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हाजी जमालुद्दीन अल्वी के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, महामंत्री सलाउद्दीन सैफी, क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, मदरसा बोर्ड सदस्य इमरान अहमद, कय्यूम मलिक, अलीशा हुसैन सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी आदि उपस्थित रहे।


