नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन ‘IMA UPCON 2026’ में इस बार मेरठ शाखा के लिए सबसे बड़ी सुर्खी बने हैं डॉ. संदीप जैन।
आगामी 28 नवंबर 2026 को प्रयागराज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में डॉ. संदीप जैन को सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन (Best Individual Performance) के लिए IMA UP STATE अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण, जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी और संगठन को मजबूत करने में उनकी विशेष भूमिका के लिए दिया जा रहा है।
डॉ. संदीप जैन की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पूरी IMA मेरठ शाखा के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।इस समारोह में मेरठ शाखा को कुल 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:
• सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा अध्यक्ष: डॉ. मनीषा त्यागी
• सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा सचिव: डॉ. विकास गुप्ता
• 12 अन्य राज्य स्तरीय पुरस्कार:
चिकित्सा सेवा, जन-जागरूकता और संगठन संचालन के लिए IMA मेरठ शाखा को मेरठ का चिकित्सा जगत डॉ. संदीप जैन की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और उन्हें हार्दिक बधाई देता है।


