Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेजहरीले रसेल वाइपर को देख नहीं डरे दो जांबाज, साहस दिखाकर टाल...

जहरीले रसेल वाइपर को देख नहीं डरे दो जांबाज, साहस दिखाकर टाल दिया बड़ा खतरा

  • सीएचसी परिसर में मची थी अफरा-तफरी, ईएमटी शुभम यादव और बीसीपीएम शाह आलम की बहादुरी बनी चर्चा का विषय

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मंगलवार की सुबह परीक्षितगढ़ सीएचसी परिसर में उस समय दहशत फैल गई, जब चिकित्सक के आवास में बेहद जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के होश उड़ गए। हर किसी के चेहरे पर अनहोनी का डर साफ नजर आने लगा। लेकिन इसी बीच दो कर्मचारियों ने ऐसा साहस दिखाया कि हर कोई उनकी बहादुरी की तारीफ करने लगा।

102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी शुभम यादव और बीसीपीएम शाह आलम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे नहर में छोड़ दिया। जहां जहरीले सांप को देखकर लोग सहम गए थे, वहीं इन दोनों कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाकर स्थिति को संभाल लिया। सांप के परिसर से हटने के बाद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।

दोनों कर्मचारियों की बहादुरी सीएचसी परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी सूझबूझ और साहस की हर कोई सराहना कर रहा है।इस दौरान डॉ रवि शंकर शर्मा, डॉ प्रवीण पंवार फार्मासिस्ट आशीष चौधरी, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, जसवीर कुमार,शालिनी चौधरी रिजाऊल खान विजय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular