Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेरालोद ने घोषित की मेरठ महानगर कमेटी, 58 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

रालोद ने घोषित की मेरठ महानगर कमेटी, 58 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए मेरठ महानगर कमेटी का गठन कर दिया है। नई कमेटी में कुल 58 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

रालोद नेतृत्व की ओर से जारी सूची के अनुसार मो. अब्बास कुरैशी को महानगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर वरुण मलिक, अरशित हैरी, साहिल जैन, सरदार परमजोत सिंह, शुभम गर्ग और रवि सोनकर को नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी मो. नावेद, महान जैन, अवधेश प्रताप सिंह, एड. बबीता वर्मा, नितिन अग्रवाल, सरफराज अंसारी, राजेश भाटिया, अकरम गाज़ी, कामरान जिलानी और ओमकार प्रजापति को दी गई है। वहीं सचिव पद पर अर्जुन चौधरी, मोनू कुमार बौद्ध, अंजली गुप्ता, रितिक त्यागी, यश शर्मा, हर्ष खटाना, साकिब वकार, मो. अयान, हर्ष कुमार प्रजापति और नीटू प्रजापति को जगह मिली है। कमेटी के गठन के बाद पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों का कहना है कि महानगर में संगठन को और मजबूत किया जाएगा और रालोद की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर कैंट से विजय ओबराय, शहर से मोहम्मद मोबीन और दक्षिण से जसविन्दर सिंह गुर्जर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। हर्ष मलिक को महानगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य के रूप में हाजी युसुफ, हाजी शाहिद, उवेस रहमतउल्लाह, शिव कुमार प्रजापति, विक्रम सिंह प्रजापति, अभिषेक चौधरी, शुभम काकरान, यश गुप्ता, अनमोल काम्बोज, सुनील बंसल, सरदार महेन्द्र सिंह छेककर, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, फुरकान अली, यासीन अंसारी, जिशान सिद्दकी, नाशिर अली, हाजी जफर, हाजी तुफैल, मो. शाह आलम, हाजी शाकिर, शाहरुख पहलवान, मुरशलीन पहलवान, शाकिब वकार, मो. लाईक, अब्दुल हन्नान, जफर राजपूत और बरकत अली को शामिल किया गया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular