Homeउत्तर प्रदेशमेरठइस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यातायात माह नवंबर-2026 एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मेरठ यातायात पुलिस और मिशिका सोसाइटी ने छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में स्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में यातायात पुलिस एवं मिशिका सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों के पालन, यातायात अनुशासन, सड़क दुर्घटना के दौरान प्राथमिक सहायता प्रदान करने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए राहगीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular