Homeउत्तर प्रदेशमेरठप्रबंध निदेशक ने सेंटल्यूक्स उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, वीसीबी बदलने के...

प्रबंध निदेशक ने सेंटल्यूक्स उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, वीसीबी बदलने के दिए निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सेंटल्यूक्स का औचक निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने पावर ट्रांसफार्मर के तापमान, ऑयल स्तर की जांच की। उपकेंद्र एवं यार्ड की साफ-सफाई, लॉगशीट और कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया। उपकेंद्र में खराब पाई गई वीसीबी को अविलंब बदलने के निर्देश दिए।

उन्होंने डिस्कॉम के सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को बिजलीघरों में स्थापित उपकरणों की जांच करने और उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विद्युत कर्मियों के पास सेफ्टी किट न पाए जाने पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुसार सेफ्टी किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्युत लाइनों और उपकरणों की जांच के लिए निरंतर पैट्रोलिंग, बिजलीघर एवं यार्ड की साफ-सफाई और उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular