Homeउत्तर प्रदेशमेरठशहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय, माधवपुरम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब और एनसीसी इकाई के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता परिवहन विभाग से नीलम शुक्ला, पीटीओ रहीं। शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने मुख्य वक्ता को पौधा भेंटकर किया। एनसीसी अधिकारी और रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी कैप्टन डॉ. लता कुमार ने प्राचार्य का पौधा भेंटकर स्वागत किया।

प्राचार्य ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का विषय है। इसके लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए और आसपास एवं घर-परिवार के लोगों को भी इन नियमों से परिचित कराना चाहिए।

मुख्य वक्ता नीलम शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सड़क हादसों में भारत दूसरे स्थान पर है। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, यातायात नियमों का उल्लंघन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करना, सड़कों की खराब स्थिति एवं गड्ढे, गलत दिशा में वाहन चलाना और वाहन चालकों में यातायात जागरूकता की कमी हैं। इन पर कार्य किया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसके बाद उन्होंने कैडेट्स और छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी और एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया। कार्यक्रम में 46 कैडेट्स और 20 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब सदस्य प्रो. मोनिका चौधरी सहित डॉ. रूबी और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से पीआई मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular