नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान के प्रो बोनो क्लब ने एक विधिक जागरूकता शिविर, ग्राम पिपलीखेड़ा, ब्लॉक-खरखौदा, जनपद – मेरठ में लगाया। यह जागरूकता शिविर केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग की न्याय बन्धु स्कीम द्वारा स्थापित प्रो बोनो क्लब द्वारा आयोजित कराया गया।
विधिक जागरूकता शिविर को संस्थान के समन्वयक डा0 विवेक कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर विश्वविद्यालय से ग्राम पिपलीखेड़ा, ब्लॉक-खरखौदा, जनपद मेरठ के लिये रवाना किया गया। प्रो बोनो क्लब के सअध्यक्ष आशीष कौशिक के नेतृत्व में संस्थान के छात्रों ने ग्राम पिपलीखेड़ा, ब्लॉक-खरखौदा, जनपद मेरठ के सचिवालय से जागरूकता शिविर की शुरूवात की। छात्रों ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जन-सुनवाई दौरान सहभागिता करते हुये ग्रामिणों कि समस्याओं के निस्तारण में सहयोग किया। शिविर में डॉ0 अपेक्षा चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई गई अनोखी पहल जिसमें विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशिक्षित भारतीयों को निःशुल्क कोचिंग व आवासीय सुविधा प्राप्त की जा सकती है, की जानकारी दी।
जागरूकता शिविर में प्रो बोनो क्लब के सहयोगियो ने पिपलीखेड़ा ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मध्यस्थता के माध्यम से ग्रामीण जनो के लंबित एवं विचाराधीन विधिक विवादांे को सुलझाया, जिससे की लोगो को लंबी कानूनी लड़ाई व इस दौरान आने वाली परेशानियों से बचाया। छात्रों ने केन्द्र सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा के अधिकार से ग्रामीण बच्चे व उनके परिजनो को अवगत कराते हुये कहा की शिक्षा का अधिकार एक मूल अधिकार है, इसी के परस्पर यह परिजनांे का भारतीय संविधान के अंतर्गत एक मूल कर्तव्य भी है, कि वह अपने बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करायें। प्रो बोनो क्लब के विद्यार्थी स्वयंसेवीयो ने वरिष्ठ नागरिकों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया व उनकी समस्याओं का निवारण करते हुये संबंधित सरकारी विभागों को अवगत कराया जिससे कि वह सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ ले सके।
क्लब के स्वयंसेवियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से प्रेरित कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रभावी जल संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में जल निकासी व संचय व्यवस्था का निरीक्षण किया व ग्रामीणों का जल संचय के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्र आशुतोष, हरिश, अंकित, अंकुर, राहत, अरशद, यशवेन्द्र, प्रथम, साकिब, सोम आदि उपस्थित रहे।


