रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम खजूरी स्थित बी-पैक्स सहकारी समिति के सभापति राजेश्वर त्यागी के विरुद्ध शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही पूरी की गई। पीठासीन अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा ने समिति के सात डायरेक्टरों के साथ बातचीत कर कार्यवाही पूरी की। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
समिति में दो महिला सहित कुल 9 डायरेक्टर हैं। डायरेक्टर बासिद की मौत हो चुकी है, जबकि डायरेक्टर नौशाद दुबई में काम करता है। सभापति के विरुद्ध डायरेक्टर अमित त्यागी ने अनियमितताओं को लेकर कुछ माह पूर्व अन्य सदस्यों के साथ जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिए थे। इस मौके पर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान विनय त्यागी, हितेश त्यागी, रिफाकत अली, राजेंद्र त्यागी सहित दर्जन भर लोग मौजूद रहे।


