रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेजमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समूह चर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कैडेट्स ने भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। रैली के माध्यम से आमजन को संविधान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम सीटीओ संदीप कुमार, हवलदार सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील एवं राजीव तथा सहायक अध्यापक मृत्युंजय वशिष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा।


